बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने समलैंगिकता (Nitish Kumar On Homosexuality) को लेकर तंज कसा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के मगध महिला कॉलेज में बने नए छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने समलैंगिकता पर तंज कसा।
लड़का-लड़का शादी करेंगे तो बच्चे पैदा होंगे क्या- नीतीश
महिला कॉलेज में बने छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने समलैंगिकता पर तंज कसते (Nitish Kumar On Homosexuality) हुए कहा, अगर लड़का-लड़का शादी कर लेंगे तो कोई पैदा होगा क्या ?
उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा, “अरे शादी होगी तभी ना बाल-बच्चा होगा, हम या कोई भी यहां पर, मां है तभी ना पैदा हुए है, क्या मां के बिना पैदा हुए, स्त्री के बिना पैदा हुए, लड़का-लड़का शादी कर लेगा तो कोई पैदा होगा ? ..शादी करते हैं तो बाल बच्चा पैदा होता है”
अपने कॉलेज के दिनों को याद किया
छात्रावास में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों को भी याद किया। अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने लड़कियों से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी सुनाई। अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए सीएम नीतीश ने कहा, “जब वो इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा करते थे तो उस दौरान उनके कॉलेज में एक भी महिला छात्रा नहीं हुआ करती थी।”
सीएम नीतीश (Nitish Kumar) ने आगे कहा, “उनके इंजीनियरिंग कॉलेज में हालत ऐसी थी कि अगर कभी किसी दिन कोई महिला कॉलेज में आ जाती थी तो सारे छात्र उसी महिला को देखने लगते थे।”
पहले और अब के समय में काफी बदलाव
सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने संबोधन में बात करते हुए कहा कि, “जब वो इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा करते थे तब और अब के समय में काफी बदलाव आ गया है क्योंकि आज के दिन लड़कियां ज्यादा संख्या में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में पढ़ा करती हैं।