Nagaland में पहली बार बनी महिला सांसद, आइये जानते है कौन है Phangnon Konyak

0
545
phangnon konyak news
Nagaland में पहली बार बनी महिला सांसद, आइये जानते है कौन है Phangnon Konyak

नागालैंड विधानसभा चुनाव के बाद में भाजपा (BJP) ने पहली बार महिला सांसद बनाकर अपनी एक नई रिकॉडबना ली है। आपको बता दें की 44 साल में पहली बार 31 मार्च को महिला को सांसद निर्विरोध चुना गया है।

फान्गनॉन कोन्याक कौन है

कोन्याक ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। कोन्याक सहित 6 राज्यसभा सांसदों ने 31 मार्च उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने शपथ दिलाई। आपको बता दें की कोन्याक समुदाय से आती है और मुख्य रूप से फान्गनॉन कोन्याक नागालैंड (Phangnon Konyak Nagaland) की रहने वाली है। साथ ही फान्गनॉन एक नगालैंड की तेज तर्रार महिला नेता के रूप में भी जानी जाती हैं।

उन्होंने नगालैंड (Nagaland) में महिलाओं के हक के लिए काफी सारे काम किये। मौजूदा समय वह भाजपा महिला मोर्चा नगालैंड की अध्यक्ष भी हैं। कोन्याक को जब राज्ससभा का उम्मीदवार बनाया गया था तब नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो (Neiphiu Rio) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की ये एकदम सही फैसला है। कोन्याक से पहले रानो एम शाजिया पहली बार नागालैंड से संसद तक पहुंचने वाली पहली महिला थीं। हालांकि, वह  पहले लोकसभा की सदस्य थीं।

6 सांसदों ने भी ली शपथ

  • असम से यूपीपीएल सांसद रवंगवरा नारजारी
  • केरल से कांग्रेस सांसद जेबी माथेर हीशम
  • केरल से सीपीआई सांसद संदोष कुमार
  • केरल से सीपीआई (एम) सांसद एए रहीम
  • असम से भाजपा सांसद पबित्र मार्गेरिटा
  • केरल से कांग्रेस सांसद जेबी माथेर हीशम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here