Mamata Banerjee On SSC: TMC मां-माटी-मानुष की पार्टी, BJP ‘तुगलकी’ राज चला रही है- TMC सुप्रीमो

0
329
Mamata Banerjee On SSC

Mamata Banerjee On SSC: स्कूल सेवा आयोग (SSC) के भर्ती घोटाले पर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का बयान सामने आया है। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार निशाना साधते हुए टिप्पणी की।

TMC मां-माटी-मानुष की पार्टी है- ममता

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस मां-माटी-मानुष की पार्टी है। ये BJP की तरह नहीं है, जो देश में ‘तुगलकी राज’ चला रही है। केंद्रीय एजेंसियों के जरिए देश में ‘तुगलकी कांड’ कर रही है। देश में आज किसी को स्वतंत्रता की आजादी नहीं है, BJP ने लोगों के सभी अधिकार छीन लिए हैं।” CM ममता बनर्जी ने मुस्लिम शासक का जिक्र किया।

वाम मोर्चा के शासन में गड़बड़ियों का खुलासा करेंगी ममता

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee On SSC) ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, “नियुक्तियों में विसंगतियों को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो कानून अपना काम करेगा। लेकिन ये दुष्प्रचार अभियान बंद होना चाहिए। वाम मोर्चा की सरकार के दौरान एक कागज के टुकड़े पर नाम लिखकर देने से ही नौकरी मिल जाती थी। मैं इन अनियमितताओं का जल्द खुलासा करूंगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here