राज्यपाल पर ममता ने साधा निशाना, कुछ लोग BJP के मुखपत्र की तरह कर रहे काम

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की सिफारिश पर लागू किए गए राष्ट्रपति शासन की टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आलोचना की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस ने भी गैर संविधानिक तरीके से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का आरोप लगाया था।

0
1232
West Bengal Assembly Election 2021
TMC Chief Mamata banerjee

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की सिफारिश पर लागू किए गए राष्ट्रपति शासन की टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आलोचना की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस ने भी गैर संविधानिक तरीके से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का आरोप लगाया था।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। ममता ने गुरुवार को कहा, संवैधानिक पदों पर बैठे कुछ लोग भाजपा के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। आपने मेरे राज्य में भी लोगों को एक समानांतर सरकार चलाने की कोशिश करते देखा होगा।

ममता ने कहा, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को केंद्र सरकार को समर्थन नहीं देना चाहिए। केंद्र को भी इसका ध्यान रखना चाहिए। इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा, मैं आमतौर पर संवैधानिक पदों पर टिप्पणी नहीं करती, लेकिन कुछ लोग (राज्यपाल) भाजपा के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। मेरे राज्य में भी आपने देखा है कि क्या चल रहा है, वे एक समानांतर प्रशासन चलाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लोगों द्वारा चुनी जाती हैं। संघीय ढांचे को संविधान के अनुसार काम करना चाहिए। सरकारों को काम करने दिया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here