Maharashtra Government Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को काफी समय हो चुका है. राज्य में सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार भी हो चुका है. जिसके बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश के नए पार्टी प्रमुख (State Party Chief) का ऐलान कर दिया है.
विधान पार्षद और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandra Sekhar Bawankule) को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं विधायक और पूर्व मंत्री आशीष शेलार को मुंबई महानगर (Mumbai Mahanagar) का बीजेपी प्रमुख (BJP Chief) बनाया गया है. इसके साथ ही यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चन्द्रशेखर बावनकुले, सदस्य विधान परिषद को भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष और आशीष शेलार, विधायक को मुम्बई महानगर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.”
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने श्री चन्द्रशेखर बावनकुले, सदस्य विधान परिषद को भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष और श्री आशीष शेलार, विधायक को मुम्बई महानगर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। pic.twitter.com/AXLSVc1q0o
— BJP (@BJP4India) August 12, 2022
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर से आने वाले बावनकुले (Chandra Sekhar Bavankule) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का क़रीबी माना जाता है.
(Maharashtra Government Cabinet Expansion) बांद्रा वेस्ट (Bandra West) से बीजेपी विधायक आशीष शेलार (Ashish Shelar) महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में बीजेपी के चीफ व्हिप भी हैं.