PM Modi 72th Birthday: पीएम का जन्मदिन पर विशेष तोहफा, नामीबिया से भारत पहुंचे 8 चीते

0
428
PM Modi
PM Modi

Cheetah Return: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम ने देश को एक विशेष तोहफा दिया है। 70 साल बाद नामीबिया (Namibia) से भारत में चीतों की एंट्री हो रही है। भारत में फिर से चीतों को बसाने का काम किया जा रहा है। विशेष विमान से 8 चीते भारत पहुंचे चुके हैं।

कूनो पार्क में छोड़े जाएंगे चीते

बता दे कि, साल 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। अब दोबारा से देश में चीतों को बसाने की तैयारी है। इसके लिए नामीबिया से 8 चीते भारत मंगवाए गए हैं, जिन्हें आज पीएम मोदी (PM Modi) अपने जन्मदिन के मौके पर कुनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में छोड़ेंगे। इन चीतों को विशेष बाड़ों में छोड़ा जाएगा।

नामीबिया से लाए गए 8 चीते

नामीबिया से 8 चीतों को लाने वाला विशेष मालवाहक विमान आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उतरा। उसके बाद कूनो उद्यान के लिए रवाना हो गया। 5 मादा और 3 नर चीतों को नामीबिया की राजधानी विंडहोक से विशेष मालवाहक विमान बोइंग 747-400 के जरिए ग्वालियर हवाई अड्डे पर लाया गया।

चिनूक हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा KNP

ग्वालियर (Gwalior) से चीतों को भारतीय वायु सेना (IAF) के चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिये केएनपी हेलीपैड पर उतारा जाएगा। (KNP) लाए जा रहे चीतों में से 5 मादा की उम्र 2 से 5 साल के बीच, जबकि नर चीतों की आयु 4.5 साल से 5.5 साल के बीच है। 1952 में चीते को भारत में विलुप्त घोषित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here