कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे ने महिला से किया दुष्कर्म, गृहमंत्री ने दिया था अल्टीमेटम

देश में महिलाओं के साथ रेप के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच एमपी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है

0
465
Madhya Pradesh Rape Case
देश में महिलाओं के साथ रेप के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच एमपी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है

देश में महिलाओं के साथ रेप के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच एमपी (Madhya Pradesh Rape Case) के इंदौर से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां 6 महीने से कांग्रेस विधायक के बेटे ने महिला नेता से दुष्कर्म कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने विधायक मुरली मोरवाल के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

6 महीने से फरार था आरोपी विधायक

आपको बता दें 6 महीने से फरार चल रहा था आरोपी विधायक मुरली का बेटा, इस मामले को लेकर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया (Madhya Pradesh Rape Case) था। पहले 10,000 रुपये तय किए गए, इसके बाद जब आरोपी नहीं मिला तब इस रकम को बढ़ा दिया गया। 10,000 रकम रखने के बाद 25,000 रुपये रखे गए। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि करण जल्द ही सरेंडर करें नहीं तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो दूसरे लोगों के लिए नसीहत बनेगी।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर कांग्रेस कार्यालय में कामकाज संभालने वाली 23 साल की युवती ने 2 अप्रैल 2021 को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि 14 फरवरी 2021 को उसे होटल में ले जाया गया था। कुछ दिन पहले भाई शिवम को हिरासत में लेने पर विधायक मुरली मोरवाल भी इंदौर पहुंचे थे, जिन्होंने करण से किसी प्रकार के संपर्क होने से मना ही कर दिया था। 

Also Read: UP से MP तक वायरल फीवर का कहर, ये है लक्षण और कैसे बचे इस बीमारी से ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here