बड़ा हादसा: कोयले की खदान में दबने से अब तक 13 मज़दूरों की मौत

अब तक 13 मज़दूरों (Wokers) की मौत और कई अन्य के दबे होने की आशंका बताई जा रही है। हालाँकि पुलिस (Police) अब तक इस मामले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

0
422
jharkhand news
बड़ा हादसा: कोयले की खदान में दबने से अब तक 13 मज़दूरों की मौत

झारखण्ड (Jharkhand) के धनबाद जिले में मंगलवार को कोयले की एक खदान में बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना ने एक भयानक रूप धारण कर लिया है। बताया जा रहा है इस घटना में कोयले की खदान (Coal Mine) में कई मज़दूर काम करने उतरे थे। चालकर के अचानक  20 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरने से 13 मज़दूर मर गए हैं। अब तक 13 मज़दूरों (Wokers) की मौत और कई अन्य के दबे होने की आशंका बताई जा रही है। हालाँकि पुलिस (Police) अब तक इस मामले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

झारखण्ड की इस घटना ने कई घरों के सहारे को छीन लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक खान में अवैध खनन किया जा रह था। इसी दौरान कोयले से भरा एक चालकर 20 फिट की ऊंचाई से नीचे गिर गया इसकी चपेट में आये कई मज़दूरों में से लगभग 13 की मौके पर ही मौत हो गई। राहत कर्मी मौके पर पहुंच गए जल्द ही घायलों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया रहत कार्य अभी भी जारी है। कई लोगों के नीचे दबे होने की खबर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here