Chandigarh Nagar Nigam Election : ढाबा बंद कर दमनप्रीत सिंह ने मौजूदा मेयर को हराया

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने झंडे गाड़ दिए। चंडीगढ़ में नगर निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी में बनकर उभरी है

0
725
chandigarh nagar nigam election
Chandigarh Nagar Nigam Election : ढाबा बंद कर मौजूदा मेयर को हरा जीते दमनप्रीत सिंह

Chandigarh : चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने झंडे गाड़ दिए। चंडीगढ़ में नगर निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी में बनकर उभरी है, AAP ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा की भी चिंता बड़ा दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि ढाबा चलाने वाले दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के दिग्गज को हराकर अपनी जीत का झंडा गाड़ दिया है। यही नहीं इस चुनाव में कई महिलाओं और शिक्षकों ने जीत दर्ज की है।

किस तरह ढाबे बाले ने भाजपा मेयर को दी पटखनी?

आम आदमी पार्टी से जीतने बाले दमनप्रीत सिंह छोटा सा ढाबा चलाते हैं। मौजूदा भाजपा मेयर को बार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से हराकर अपनी जीत दर्ज की। दमनजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा की यह जीत उन्हें पार्टी की ईमानदारी और काम के बजह से मिली है।


नगर निगम में बहुत भ्रष्टाचार बढ़ चुका था जनता बदलाव चाहती थी इसलिए जनता ने आम आदमी पार्टी को चुना। दमनप्रीत सिंह बताते हैं कि भाजपा शासित नगर निगम द्वारा उन्हें बहुत परेशान किया जाता था। जिससे तंग आकर उन्होंने ढाबा ही बंद कर दिया।

कई महिलाओं ने मारी बाजी

इस नगर निगम चुनाव में कई ग्रहणियों ने भी बाजी मारी है, भाजपा नेता की बेटी नेहा अरोड़ा को हराकर आम आदमी पार्टी से प्रेमलता ने जीत हासिल की है प्रेमलता एक घरेलु महिला हैं।

इसके आलावा वार्ड नंबर 18 से आम आदमी पार्टी की तरुण महता कहती हैं कि मुझे ख़ुशी है जनता ने मुझे चुनकर भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम का विकल्प चुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here