दिल्ली वासियों को आज मिल सकती है गर्मी से राहत, Yellow Alert जारी

0
715
Delhi Weather Update
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।

Delhi Weather Update: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली वासियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। दिल्ली में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे कुछ हद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही वातावरण में भी ठंडक बढ़ेगी।

48 घंटो के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इसके लिए विभाग ने दिल्ली में 48 घंटों के लिए अलर्ट (Delhi Weather Update) जारी कर दिया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.3 और न्यनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मौसम में 59 से 86 फीसदी तक की नमी बनी रही लेकिन दिल्ली में गर्मी और उमस के चलते लोगों का बुरा हाल है।

2 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना

मौसम विभाग (Weather Department) की जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में लगातार 2 दिनों तक बारिश की संभावना बनी ही है। अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली  के मौसम में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस  बनी हुई है जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं। आज दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। लगातार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Read Also: आज होगा Delhi Metro की सबसे लंबी लाइन का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here