पूर्व मुख्यमंत्री को मिली दो सप्ताह की फरलो, तिहाड़ जेल से निकले पिता-पुत्र…

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को 2 हफ्ते की फरलो मिली है। जेल महानिदेशक ने इस संबंध में शुक्रवार आदेश जारी किया था।

0
1068
Omprakash Chautala

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को 2 हफ्ते की फरलो मिली है। जेल महानिदेशक ने इस संबंध में शुक्रवार आदेश जारी किया था। जेल महानिदेशक के आदेश के अनुसार पिता-पुत्र तिहाड़ को जेल से शनिवार को परलो मिली, जिसके बाद वह अपने घर के लिए रवाना हुए।

जेल महानिदेशक संदीप गोयल के हवाले से खबर है कि पिता पुत्र को 14 दिन की फरलो दी गयी है। उन्होंने बताया कि सजा काट रहे कैदियों को साल में 3 बार फरलो दी जाती है। पहली बार तीन हफ्ते की और दो बार दो-दो हफ्ते की फरलो दी जाती है। मालूम हो कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला पहले दो बार फरलो ले चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट रहे हैं। उनकी अंतिम दो सप्ताह की फरलो बची हुयी थी। इसके लिए पिता-पुत्र ने आवेदन किया था।

जानकारों के अनुसार,फरलो कैदियों को उनके परिवार से मिलने के लिए मिलता है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले हाईकोर्ट ने ओमप्रकाश चौटाला की समय पूर्व रिहाई पर दिल्ली सरकार को जल्द निर्णय लेने का आदेश दिया था। चौटाला ने अपनी अधिक उम्र और दिव्यांगता को आधार बनाकर जल्द रिहाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here