हैदराबाद रेप विरोध: संसद के बाहर युवती का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया, DCW ने तत्काल छुड़ाया

हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता और देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ शनिवार सुबह एक युवती ने संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। युवती का नाम अनु दुबे है। अनु के विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, महिला आयोग ने अनु को तत्काल पुलिस की हिरासत से मुक्त करवा दिया है।

0
1636

नई दिल्ली: हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता और देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ शनिवार सुबह एक युवती ने संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। युवती का नाम अनु दुबे है। अनु के विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, महिला आयोग ने अनु को तत्काल पुलिस की हिरासत से मुक्त करवा दिया है।

बता दें कि अनु दुबे हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और बाद में नृशंस हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। न केवल अनु दुबे बल्कि पूरा देश इस घटना पर विरोध प्रकट कर रहा है। जगह-जगह कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं, लेकिन सवाल फिर भी ज्यों का त्यों बना हुआ है कि महिलाओं के खिलाफ ये अत्याचार आखिर कब तक ?

जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास से गुरुवार की सुबह 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का अधजला शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- सुनसान जगह पर महिला डॉक्टर की स्कूटी हुई खराब, बहन को फोन कर हुई गायब, सुबह मिली जली हुई लाश

महिला आयोग ने जांच के लिए समिति का किया गठन
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई इस बर्बरता की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक समिति का गठन किया है। आयोग की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक एनसीडब्ल्यू कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

क्या है मामला ?
बता दें कि महिला डॉक्टर बुधवार रात करीब 9 बजे जब पशु चिकित्सालय से वापस घर जा रही थी, तो उसकी स्कूटी खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन कर स्कूटी के पंक्चर होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला चिकित्सक को कुछ लोगों ने मदद करने की पेशकश की, जिसके बाद उसने अपनी बहन को कुछ लोगों द्वारा मदद की पेशकश की बात बताकर बाद में बात करने को कहा। इसके बाद वह वहां से गायब हो गई। परिजनों ने महिला डॉक्टर की खोजबीन की तो अगली सुबह शादनगर से 30 किलोमीटर दूर एक अंडरब्रिज के नीचे एक जली हुई लाश मिली, जो महिला डॉक्टर की ही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here