दिल्ली: ‘एक हाथ सब साथ’ ट्रस्ट ने लगाया मेडिकल कैंप, फ्री में किया गया मरीजों का उपचार

दिल्ली का “एक हाथ सब साथ” ट्रस्ट असहाय लोगों के लिए लगातार काम कर रहा है। इस बार ट्रस्ट ने निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें करीब सौ लोगों का उपचार किया गया।

0
1593

दिल्ली का “एक हाथ सब साथ” ट्रस्ट असहाय लोगों के लिए लगातार काम कर रहा है। इस बार ट्रस्ट ने निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें करीब सौ लोगों का उपचार किया गया।

‘एक हाथ सब साथ’ ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए गए मेडिकल कैम्प में प्राकृतिक चिकित्सक दीक्षान्त रस्तोगी ने लोगों का उपचार किया गया है।

बता दें कि सहारनपुर के प्राकृतिक चिकित्सक दीक्षान्त रस्तोगी के उपचार पर जोड़ों और नसों के मरीजों को दर्द से राहत मिली है।

गौरतलब है कि ‘एक हाथ सब साथ’ ट्रस्ट के ट्रस्टी हरदयाल सिंह, कपिल नागर और सदस्य कु. उषा के द्वारा साउथ दिल्ली में इस्कान मंदिर के पास आयोजित मेडिकल कैम्प में करीब सौ से अधिक व्यक्तियों का उपचार किया गया है।

दिलचस्प ये है कि कैम्प में आए मरीजों की इलाज ट्रस्टी सिंह, कपिल नागर और सदस्य कु. उषा की देखरेख में पूरे सेवा भाव से किया गया।

ट्रस्टियों ने कहा इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा में एक हाथ सब साथ जनता के लिये सदैव अग्रणीय रहेगा। आयोजकों ने लोगों का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here