छत्तीसगढ़ में ITBP के जवानों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, 6 की मौत, 2 घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां आईटीबीपी के जवानों में आपसी खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में 6 जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं।

0
1387

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां आईटीबीपी के जवानों में आपसी खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में 6 जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं।

बता दें कि जवानों के बीच ये संघर्ष भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के कड़ेनार कैंप में हुआ। खबरों की मानें तो कुछ दिनों से जवानों के बीच आपसी मतभेद की खबरें सामने आ रही थी। बुधवार को ये मतभेद संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसके बाद 6 जवानों की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार जवान दो गुटों में बंट गए और दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने इस घटना की पुष्टि की। पुलिस अधिकारी ने बताया शवों को निकाला गया है, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस टीम घटना की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here