हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, कई खिलाड़ियों को मिला टिकट

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 78 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है...

0
1518

नई दिल्ली ।। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 78 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। रनाल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, बरोदा से योगेश्वर दत्त, टोहाना से सुभाष बराला, पिहोवा से संदीप सिंह, दादरी से बबीता फोगाट को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को भी बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है, उन्हें पेहोवा से टिकट दिया गया है।

बीजेपी ने जिन नामों का ऐलान किया, उसमें 38 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। इस बार बीजेपी ने 7 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे भी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाना विधानसभा सीट से अपनी किस्मत अजमाएंगे।

बता दें कि पहले बीजेपी अपनी पहली सूची रविवार को जारी करने वाली थी। लेकिन हां-नां के बीच ऐन मौके पर यह सूची नहीं जारी की गई। सूची जारी न होने के पीछे बड़ा कारण गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत द्वारा अपनी बेटी आरती राव के लिए टिकट की डिमांड करना भी माना जा रहा था। इसी वजह से भाजपा ने यह सूची रोक ली थी। मालूम हो कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत अपनी बेटी को टिकट के लिए अड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा में इस बार 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इस चुनाव में बीजेपी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और जेजेपी से होना है। रविवार को ही दुष्यंत चौटाला के दल जननायक जनता पार्टी ने राज्य में 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने भी रविवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

विधानसभा  उम्मीदवार
1 करनाल मनोहर लाल खट्टर
2 टोहाना सुभाष बराला
3 कालका लतिका शर्मा
4 पंचकूला ज्ञानचंद गुप्ता
5 अम्बाला कैंट अनिल विज
6 अम्बाला सिटी असीम गोयल
7 मुलाना रणबीर बराड़ा
8 सढौरा बलवंत सिंह
9 जगाधरी कंवरपाल गुर्जर
10 यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा
11 रादौर कर्ण देव काम्बोज
12 लाडवा पवन सैनी
13 शाहाबाद कृष्ण बेदी
14 थानेसर सुभाष सुधा
15 पिहोवा संदीप सिंह
16 गुहला रवि तरणवाली
17 कलायत कमलेश ढांडा
18 कैथल लीलाराम गुर्जर
19 पूंडरी वेदपाल एडवोकेट
20 नीलोखेड़ी भगवानदास कबीरपंथी
21 इंद्री राजकुमार कश्यप
22 घरौंडा हरविंदर कल्याण
23 असंध बख्शीश सिंह विर्क
24 पानीपत ग्रामीण महीपाल ढांडा
25 इसराना कृष्णलाल पंवार
26 समालखा शशिकांत कौशिक
27 राई मोहनलाल कौशिक
28 सोनीपत कविता जैन
29 गोहाना तीर्थसिंह राणा
30 बरौदा योगेश्वर दत्त
31 जुलाना परमिंदर ढुल
32 सफीदों बचनसिंह आर्य
33 जींद कृष्ण मिड्ढा
34 उचाना कलां प्रेमलता
35 नरवाना संतोष दनोदा
36 रतिया लक्ष्मण नापा
37 कालांवाली बलकौर सिंह
38 डबवाली आदित्य देवीलाल
39 राणिया रामचंद्र काम्बोज
40 सिरसा प्रदीप रतूसरिया
41 ऐलनाबाद पवन बेनीवाल
42 उकलाना आशा खेदर
43 नारनौंद कैप्टन अभिमन्यु
44 हांसी विनोद भ्याणा
45 बरवाला सुरेंद्र पूनिया
46 हिसार डॉ. कमल गुप्ता
47 नलवा रणबीर गंगवा
48 लौहारू जयप्रकाश दलाल
49 भादरा सुखविंद्र माडी
50 दादरी बबीता फोगाट
51 भिवानी घनश्याम दास सर्राफ
52 बवानीखेड़ा बिशंम्बर वाल्मीकि
53 गढ़ी सांपना किलोई सतीश नांदल
54 रोहतक मनीष ग्रोवर
55 कलानौर रामअवतार वाल्मीकि
56 बहादुरगढ़ नरेश कौशिक
57 बादली ओमप्रकाश धनखड़
58 झज्जर डॉ. राकेश कुमार
59 बेरी विक्रम कादियान
60 अटेली सीताराम यादव
61 महेंद्रगढ़ रामबिलास शर्मा
62 नारनौल ओमप्रकाश यादव
63 नांगल चौधरी अभय सिंह यादव
64 बावल बनवारी लाल
65 पटौदी सत्यप्रकाश जरावटा
66 बादशापुर मनीष यादव
67 सोहना संजय सिंह
68 नूंह डॉ. जाकिर हुसैन
69 फिरोजपुर झिरका नसीम अहमद
70 पुन्हांना नौक्ष्म चौधरी
71 हथीन प्रवीन डागर
72 होडल जगदीश नायर
73 पृथला सोहनपाल छौक्कर
74 फरीदाबाद एनआईटी नागेंद्र भड़ाना
75 बड़खल सीमा त्रिखा
76 बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा
77 फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता
78 तिगांव राजेश नागर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here