बिहार के चर्चित बाहुबली और राजद विधायक अनंत सिंह बड़ी मुश्किलों में फंस गए हैं। बाहुबली Anant Singh को पटना के MP-MLA स्पेशल कोर्ट ने उन्हें अवैध तरीके से एके-47 और हैंड ग्रेनेड रखने के मामले में 10 साल तक की सजा सुनाई है।
बाहुबली अनंत सिंह मोकामा से राजद के विधायक हैं। MP-MLA की स्पेशल कोर्ट से सज़ा मिलने के बाद उनकी विधायकी भी खतरें में पड़ गई है। MP-MLA की स्पेशल कोर्ट ने अनंत सिंह के केयरटेकर सुनील राम को भी 10 साल की सज़ा सुनाई गई है।
अनंत सिंह के वकील ने दी जानकारी
सजा मिलने के बाद Anant Singh के वकील सुनील सिंह ने MP-MLA कोर्ट के इस फ़ैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही। कोर्ट ने अनंत सिंह की उम्र, स्वास्थ्य और उनकी पांच टर्म की विधायकी को ध्यान में रखते हुए उन्हें ओवरऑल 10 साल की सजा सुनाई है।
Bihar | RJD MLA Anant Singh, who was found guilty in a case where police recovered an AK-47 gun & other weapons from his residence, has been sentenced to 10 yrs of imprisonment by the MP-MLA court in Patna, today https://t.co/HLesNxfAwr
— ANI (@ANI) June 21, 2022
विधायकी के सवाल पर बोले उनके वकील
अनंत सिंह के विधायकी से जुड़े सवाल पर उनके वकील सुनील सिंह ने बताया कि, “अगर हाईकोर्ट इस फ़ैसले पर स्टे लगाता है तो विधायकी बनी रहेगी, लेकिन अगर स्टे नहीं मिलता है तो ख़तरा है।”
14 जून को भी हुई थी सुनवाई
MP-MLA की स्पेशल कोर्ट ने 14 जून को भी इस मामले में सुनवाई की थी और अनंत सिंह को दोषी करार दिया था। इस सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई केलिए 21 जून की तारीख दी थी। आपको बता दें, राजद विधायक इस मामले में करीब 34 महीने से पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। पुलिस ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए अदालत में 13 गवाहों को पेश किया था, जबकि बचाव पक्ष की ओरसे 34 गवाहों को पेश किया गया था।
क्या था मामला
अनंत सिंह के बाढ़ के लदमा गांव वाले पुश्तैनी घर में 16 अगस्त 2019 को पुलिस ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में AK-47, हैंड ग्रेनेड और मैग्जीन बरामद की गई थी। इन अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद अनंत सिंह पर UPA एक्ट के तहत बाढ़ थाने में FIR (389/19) दर्ज की गई थी। इस FIR के बाद अनंत सिंह फरार हो गए थे।
साल 2019 में किया था सरेंडर
23 अगस्त 2019 को अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था जिसके बाद 25 अगस्त 2019 को बाढ़ कोर्ट में उनकी पेशी की गई थी। बीती 14 जून को NP-MLA कोर्ट में स्पेशल जज त्रिलोकी दूबे ने उन्हें इस मामले में दोषी पाया था। फिलहाल वो पटना के बेऊर जेले में बंद है।