Assam Flood: उफान पर नदियां, 103 लोगों की मौत, गंभीर स्थिति और कांग्रेस का ट्वीट, कैसे बचाएगी सरकार बाढ़ से?

0
307
Assam Flood
Assam Flood

Assam Flood: असम में नदियों में उफान के कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सहायक नदियां असम के लोगों पर कहर बरपा रही हैं। बाढ़ के कारण असम में मई से लेकर अबतक 103 लोगों की मौत की खबर है जबकि 55 लाख से ज्यादा लोग इस बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

असम की बाढ़ (Assam Flood) औऱ स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “असम में बाढ़ का सामना कर रहे हमारे भाइयों और बहनों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और पुनर्वास कार्यों में आगे भी मदद जारी रखने का आह्वान करता हूं।”

प्रियंका गांधी ने जताई चिंता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी असम में बाढ़ की स्थिति पर अपनी चिंता जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे सबकी रक्षा करें। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस मुश्किल समय में असम के बहनों-भाइयों के साथ खड़े हों और राहत कार्य में हर संभव मदद करें।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here