उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में आज छाया रहेगा कोहरा

रविवार को कड़ाके की ठंड अब भी जारी है, कुछ जगाहों पर रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता जा रहा हैं।

0
801
Weather Update News
रविवार को कड़ाके की ठंड अब भी जारी है, कुछ जगाहों पर रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता जा रहा हैं।

Weather Update: उत्तर भारत में रविवार को कड़ाके की ठंड अब भी (Weather Update News) जारी है, कुछ जगाहों पर रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता जा रहा हैं। साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा छा रहा हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस देखा गया है। राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया था और हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया गया था, लेकिन ऐसा हुआ (Weather Update News) नहीं। महानगर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

दिल्ली में आज से खुल रहे स्कूल… इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

रविवार की बात की जाए तो पूरा दिन धूप नहीं (Weather Update News) निकली, जिसकी वजह से लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया। दोपहर बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादल पूरे दिन छाए थे। इसके साथ ही दिन भर शीतलहर चलती रही, जिससे लोगों के हाड़ कांपने लगे। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड से लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। 

आजम खान को लगा झटका, 70 हेक्टेयर जमीन सरकार की हुई

बता दें दिन भर धूप नहीं निकली तो लोगों ने अलाव आदि का सहारा लिया। इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय 97 प्रतिशत रही, जो दोपहर में मामूली घटकर मात्र 88 फीसदी पर पहुंच गई। 

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here