बाढ़ की चपेट में उत्तर प्रदेश, 11 जिलों में कम बारिश…फिर क्यों बने ये हालात ?

हैरानी की बात ये है कि कई जिलों में सामान्य बारिश हुई है, इसके बावजूद लोगों की गृहस्थी उजड़ UP Flood News गई।

0
773
UP Flood News
हैरानी की बात ये है कि कई जिलों में सामान्य बारिश हुई है, इसके बावजूद लोगों की गृहस्थी उजड़ UP Flood News गई।

इस वक्त यूपी में बाढ़ UP Flood News से हालात बेकाबू है। कहा जाता है कि हर साल ऐसा होता है, लेकिन इस बार बारिश और बाढ़ से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात ये है कि कई जिलों में सामान्य बारिश हुई है, इसके बावजूद लोगों की गृहस्थी उजड़ गई। यूपी के बाढ़ग्रस्त 23 जिलों में से 11 जिले ऐसे ही हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है ?

दरअसल, उत्तर प्रदेश में नदियों का उफान तेज देखने को मिला, कनौज, हमीरपुर, औरैया, बहराइच, बांदा, चंदौली, इटावा, वारणासी में हालात बेकाबू देखने को मिले। लेकिन जहां कम बारिश हुई है उस जगह का मुख्य कारण नंदियों का उफान है। ये जरूरी नहीं कि यूपी से होकर बहने वाली नदियों में उफान तभी आयेगा जब यूपी में भारी बारिश होगी। अगर आस-पास के इलाकों, जैसे उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर भी यहां तक पहुंच जाता है। ये सारा पानी गंगा और यमुना में बहकर यूपी में आ रहा है।

बाढ़ पीडितों की सरकार ने की मदद

जानकारी के अनुसार, बाढ़ पीडितों को लिए यूपी सरकार ने 828 राहत शिविर लगाए है। बाढ़ पीडितों के परिवार वालों को लगातार मदद दी जा रही है। 1133 नाव बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगाए गए है। जिससे उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा सके। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath ने 9 अगस्त को इटावा और गाजीपुर का जायजा लिया था।

बता दें सिंचाई विभाग में फ्लड कण्ट्रोल के इंजीनियर इन चीफ अशोक सिंह ने बताया कि राजस्थान और एमपी से आने वाली नदियों में पानी का स्तर सबसे ज्यादा रहा है। इसी वजह से यमुना में पानी बहुत बढ़ा। यमुना प्रयागराज में गंगा से मिल जाती है। ऐसे में पहले से ही उफनायी गंगा में पानी का लेवेल और बढ़ गया था। 

Also Read: UP Election 2022: यूपी में 19 अगस्त से कांग्रेस करेगी ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ की शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here