यूपी में अपडेट हो रही वोटर्स लिस्ट, जानिए कितने चरण में होगी वोटिंग

पंचायत चुनाव से पहले तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। अधिकारियों के अनुसार फरवरी 2021 तक पूरी जानकारी मिल जाएगी।

0
1057
UP Panchayat Chunav Update
पंचायत चुनाव से पहले तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। अधिकारियों के अनुसार फरवरी 2021 तक पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Uttar Pradesh: यूपी में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav Update) से पहले तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। अधिकारियों के अनुसार फरवरी 2021 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में इसकी पूरी जानकारी दे दी जाएगी। इस बार राज्य में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ होंगे। वोटर लिस्ट, परिसीमन और आरक्षण लिस्ट पर काम अखिरी चरण में है। कई जिलों में वार्डों के आरक्षण की पहली लिस्ट आ (UP Panchayat Chunav Update) चुकी है। 

विधानसभा चुनाव से पहले दीदी को लगा झटका! पार्टी के इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

इस बार 28 नई पंचायतें बनी हैं-

बता दें राज्य में 276 राजस्व ग्रामों को शामिल किया है, जिसमे से 28 नई नगर पंचायतें (UP Panchayat Chunav Update) बनाई गई हैं। 77 राजस्व ग्रामों को शामिल करते हुए 12 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया है। इसके साथ 102 राजस्व गांवों को शामिल करते हुए नौ नगर पालिका परिषदों और नगर निगम गोरखपुर में एक और नगर निगम वाराणसी में नौ राजस्व गांवों को शामिल करते हुए सीमा विस्तार किया गया है।

200 नगर पालिका परिषद (Uttar Pradesh News in Hindi) और 518 नगर पंचायतें हो गई हैं। साल 2011 की बात की जाए तो जनगणना के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर 31.16 प्रतिशत शहरी क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश राज्य में मात्र 22 फीसदी शहरी क्षेत्र है। इस हिसाब से यूपी काफी पीछे है। इसीलिए प्रदेश में शहरीकरण की पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। 

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गृहमंत्री, TMC के ये नेता होंगे बीजेपा में शामिल!

वैसे तो इस चुनाव के लिए 1 अक्टूबर से अभियान के तहत गैर जरूरी नाम हटाए दिए गए (Uttar Pradesh News in Hindi) है, साथ ही नए नाम जोड़ने का काम भी जारी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। चुनाव आयोग को दिसंबर के आखिरी में फाइनल वोटर्स लिस्ट जारी करना है। यूपी में यह त्रिस्तरीय चुनाव होने हैं। यानी तीन चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें 2 माह का समय लगेगा। पिछली बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ हुए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव अलग से हुए थे। इस बार समय बचाने के लिए चारों पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है।

राजनीति से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Political News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here