Uttar Pradesh: यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Up Panchayat Chunav 2021) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। जिसको लेकर सभी जिलों में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं बुलंदशहर (Bulandshahr) जनपद में आरक्षण पदों को लेकर प्रशासन ने सूची जारी कर दी है। इस सूची में ब्लाक प्रमुखों के आरक्षण की जानकारी दी गई है।
लोकसभा में बोले शाह, जम्मू-कश्मीर में अब रानी के पेट से पैदा नहीं होंगे राजा
आरक्षण तय करेगा प्रत्याशियों का भविष्य?
आरक्षण सूची (Reservation List) जारी होने के बाद ब्लाक प्रमुख के दावेदारों के बीच हलचल तेज हो गई है। हालांकि मौजूदा आरक्षण प्रस्ताव से बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बावजूद जनपद के सभी ब्लाकों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आरक्षण सूची आने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सियासी अखाड़े में अपना दमखम दिखाने को बेताब दावेदारों में बैचैनी बढ़ गई है।
पुलिस स्टेशन पहुंची युवती, बोली- मेरी पत्नी को बंधक से करा दो मुक्त, जानें क्या है पूरा मामला
सूची जारी-
शासन द्वारा जारी आरक्षण सूची में जनपद के सभी 16 ब्लाक शामिल हैं। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार जनपद के 16 ब्लॉक में 6 ब्लॉक एससी और ओबीसी के महिला पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति में एक महिला और दो पुरुष सहित 3 ब्लॉक आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग में दो महिला व दो पुरुषों सहित 4 ब्लॉक आरक्षित किए गए हैं। वहीं 6 विकास खंड आरक्षित श्रेणी में रखे गए है।
राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.