यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, विपक्ष का हंगामा लगातार जारी

विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही शुरू हो गई है। कांग्रेस के नेता हंगामा करने में लगे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी खराब क़ानून व्यवस्था पर शोर शराबा, नारेबाजी शुरू कर दी।

0
1474
UP Assembly Monsoon Session
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, विपक्ष का हंगामा लगातार जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र (UP Assembly Monsoon Session) के तीसरे दिन कार्यवाही शुरू हो गई है। शुरुआत में सबसे पहले पूर्व सदस्य वीरेंद्र सिंह , कुंवर बहादुर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। कोरोना वायरस संक्रमण में भी उत्तर प्रदेश विधानमंडल की कार्यवाही जारी है। विपक्ष के हंगामे के बीच में भी योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Sarkar)  सदन में अपनी बात रख रही है।

UP विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, सपा विधायकों ने जमकर किया हंगामा

कांग्रेस के नेता (Congress) हंगामा करने में लगे हैं। आज विधानभवन (UP Assembly Monsoon Session) प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास कांग्रेस के विधायकों के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू धरना पर बैठे। उनके साथ कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधाना मिश्रा ने भी जोरदार विरोध किया। इसके बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी खराब क़ानून व्यवस्था पर शोर शराबा, नारेबाजी शुरू कर दी। सपा सदस्य वेल में आ गए।

बता दें कि इससे पहले भी समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के पहले दिन भी सदन में हंगामा किया था। वहीं सत्र के पहले दो दिनों में काम नहीं हुआ जिस वजह से शनिवार को विधानसभा में 11 विधेयक लाए गए। बता दें कि विधानसभा में लंबे समय के बाद शनिवार को बैठक हुई। सामान्यत: शनिवार व रविवार को सदन की बैठकें नहीं होती है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ये होगी गाइडलाइंस

लेकिन अध्यक्ष विशेष परिस्थिति में बैठक बुला सकते हैं। विधानसभा के अध्यक्ष रहे केसरी नाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) ने अपने कार्यकाल में कुछ मौकों पर शनिवार को सदन बुलाया था। इस बीच शुक्रवार को जब विधायक जन्मेजय सिंह के निधन की खबर मिली तो दस बजे अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई। जिसके बाद तय हुआ कि शनिवार को सदन बुलाया जाए और शुक्रवार का काम शनिवार को पूरा कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here