जान गंवाने वाले नवरीत के परिवार से मिलीं प्रियंका, जानिए क्या कहा

कृषि कानूनों के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर जान गंवाने वाले नवरीत सिंह से मिलने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

0
880
Priyanka Gandhi
कृषि कानूनों के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर जान गंवाने वाले नवरीत सिंह से मिलने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

Uttar Pradesh: गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर जान गंवाने वाले नवरीत सिंह (Navrit Singh) से मिलने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, (Priyanka Gandhi) यूपी के रामपुर जिले के दिबदिबा गांव पहुंचकर प्रियंका गांधी उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें, नवरीत सिंह की 26 जनवरी को नई दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रियंका गांधी के दौरे की वजह से रामपुर जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 

पीएम करेंगे चौरी चौरा शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन, जानिए क्या कुछ होगा खास?

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 500 गाड़ियों के काफिले के साथ नवरीत के घर पहुंची है। जानकारी के अनुसार, वापसी के समय प्रियंका गाजीपुर बॉर्डर भी जा सकती हैं। रामपुर दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि ”आप अकेले नहीं हैं। देश आपके साथ खड़ा है। हम खड़े हैं। आपके पोते की शहादत व्यर्थ नहीं होने देंगे। तब तक लड़ाई जारी रखेंगे जब तक तीनों कानून वापस न हो जाएं।”

कौन-कौन हो सकता है शामिल-

रामपुर जाने से पहले गुरुवार की सुबह प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पार्टी मुख्यालय पहुंची थी। उसके बाद उनका काफिला रामपुर के लिए रवाना हो गया। इस दौरान रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के अलावा बाकी कई नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई गई थी। 

भाषण के दौरान गिरा मंच, बाल-बाल बचे टिकैत

दरअसल, राजधानी दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) में शामिल 27 साल के किसान की मौत हो गई थी। ट्रैक्टर पलटने के बाद उसके नीचे दबने से मौत हो गई थी। घटना के समय वह मध्य दिल्ली के आईटीओ पर एक पुलिस अवरोधक को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। विदेश में शादी करने के बाद 27 साल के नवरीत सिंह अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को दावत देने के लिए हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित अपने घर आए थे। 

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here