पॉलीथिन कराओ जमा और जीतो हजारों का नकद इनाम

2 अक्टूबर से एक बड़ा अभियान खाली भूखंडों में गंदगी के खिलाफ शुरू होगा। शहर के प्रत्येक जोन में खाली भूखंडों से गंदगी साफ की जाएगी। जिससे शहर में सफाई को नया आयाम मिले।

0
1395
प्लास्टिक बैन पर सरकार का नया फॉर्मूला, पॉलिथीन जमा कराओ और जीतो हजारों रुपये नकद

लखनऊ। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन राजधानी में सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ बड़े अभियान की शुरुआत को नगर निगम एक सकारात्मक तरीके से करने जा रहा है। नगर निगम इस दिन सुबह 1090 चौराहे से एक रैली निकालेगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

शहर के विभिन्न इलाकों से रैली गुजरेगी। इसके साथ ही जो भी व्यक्ति 1090 चौराहे पर पहुंच कर एक किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन को जमा कराएगा। उसको एक लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा। जिसके विजेता को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यही नहीं तीन अक्टूबर से शहर के विभिन्न इलाकों के खाली भूखंडों से गंदगी साफ करने के बड़े अभियान को भी शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार में बाढ़: मरने वालों की संख्या 23 पहुंची, CM नीतीश कुमार बोले- क्या करें, कुदरत पर किसका काबू

नगर आयुक्त डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर निगम अधिकारियों की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें ये निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि 2 अक्टूबर को सुबह 1090 चौराहों पर बड़े अभियान का आगाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके अलावा इसी वक्त शहर के विभिन्न इलाकों से पॉलीथिन विरोधी जागरूकता रैली नगर निगम निकालेगा। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

जो भी 2 अक्टूबर को नगर निगम को एक किलो ऐसी पॉलीथिन जमा कराएगा, उसको एक लकी कूपन दिया जाएगा। 3 अक्टूबर को ड्रॉ होगा, भाग्यशाली विजेताओं को क्रमश: 25, 15 और 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अब देश में सच्चा इतिहास लिखने का वक्त आ गया है- अमित शाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here