किसानों की महापंचायत में हिस्सा लेंगी प्रियंका, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी किसानों की समर्थन में सहारनपुर में हो रही महापंचायत का हिस्सा बनेगी।

0
726
Jai Jawan Jai Kisan
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी किसानों की समर्थन में सहारनपुर में हो रही महापंचायत का हिस्सा बनेगी।

Uttar Pradesh: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) किसानों की समर्थन में सहारनपुर में हो रही महापंचायत का हिस्सा (Jai Jawan Jai Kisan) बनेगी। यहां प्रियंका किसानों को संबोधित करेंगी। इसके पहले प्रियंका पिछले हफ्ते यूपी के रामपुर के दिबदिबा गांव गई थीं, जहां उन्होंने दिल्ली की ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि दी थी। 

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा- ”मेरी जान को है खतरा”

बता दें प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर कहा कि आज वो किसानों के संघर्ष में उनका साथ देने सहारनपुर जा रही हैं। साथ ही कहा कि ‘किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। बीजेपी सरकार को काले कृषि कानून वापस (Jai Jawan Jai Kisan) लेना होंगे।’ 

पुलिस बल तैनात-

किसान पंचायत (Jai Jawan Jai Kisan) से पहले सुरक्षा व्यव्स्था को बढ़ा दिया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जिस जगह कार्यक्रम हो रहा है उस जगह पर एसएचओ, 10 सब इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक व्रज वाहन, 10 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के अलावा थाना चिलकाना की पुलिस भी शामिल रहेगी। 

सीएम आज 5 जिलों में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का करेंगे निरक्षण

बता दें प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा दी है। कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत (Jai Jawan Jai Kisan) में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे महासचिव प्रियंका गांधी किसान पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है और कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। 

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here