तीन दिवसीय दौरे पर यूपी की राज्यपाल, किसानों से करेंगी बातचीत

आनंदीबेन पटेल तीन दिवसीय आगरा दौरे पर रहने वाली है। जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को राज्यपाल फिरोजाबाद भी जाएंगी।

0
1066
Governor Anandiben Patel
आनंदीबेन पटेल तीन दिवसीय आगरा दौरे पर रहने वाली है। जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को राज्यपाल फिरोजाबाद भी जाएंगी।

Uttar Pradesh: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) तीन दिवसीय आगरा दौरे पर रहने वाली है। जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को राज्यपाल फिरोजाबाद भी जाएंगी। अगर आगरा की बात की जाए तो आनंदीबेन पटेल महिला सहायता समूह से मुलाकात करेंगी और टीबी रोग से ग्रसित बच्चों (Governor Anandiben Patel) से भी मिलेंगी। इसके बाद वह लखनऊ जाएंगी। 

सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, ‘AK-47 से जान से मार दूंगा’

फिरोजाबाद के दौरे के दौरान जिले में करीब पांच घंटे 10 मिनट तक (Uttar Pradesh News) रहेंगी। राज्यपाल ओडीओपी योजना के तहत आच्छदित एक इकाई का अवलोकन करने के साथ टीबी संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी। बता दें राज्यपाल 14 जनवरी को सुबह 9:50 पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट पर पहुंचेंगी। 10 बजे से लेकर करीब एक बजे के बीच औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में एक जिला-एक उत्पाद योजना के माध्यम से संचालित कांच इकाई प्रगति ग्लास इंडस्ट्रीज पहुंचेंगी। दो बजे प्रगतिशील किसानों और किसान उत्पादक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी।  

कोरोना वैक्सीन का तीसरी ड्राई रन, सीएम योगी रखेंगे नजर

जनपद भ्रमण के अंतिम चरण में राज्यपाल (Governor Anandiben Patel) जिले में टीबी संक्रमित बच्चों के उपचार और बचाव के लिए संचालित स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगी। करीब एक घंटे रुकने के बाद करीब चार बजे राज्यपाल आगरा की तरफ जाएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रभारी अधिकारियों को लगाया गया हैं। 

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here