फ्रांस हमले को लेकर राणा ने दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

फ्रांस में हुए आंतकी हमला अब भारत में भी गरमाता जा रहा है। हमले को लेकर शायर मुनव्वर राणा पर एफआईआर दर्ज हुई है।

0
923
France Attack
फ्रांस में हुए आंतकी हमला अब भारत में भी गरमाता जा रहा है। हमले को लेकर शायर मुनव्वर राणा पर एफआईआर दर्ज हुई है।

Lucknow: फ्रांस में हुए आंतकी हमला (France Attack) अब भारत में भी गरमाता जा रहा है। हमले को लेकर शायर मुनव्वर राणा पर एफआईआर दर्ज हुई है। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने नफरत फैलाने, शांति भंग (France Attack) करने को लेकर केस दर्ज करवाया है। सवाल यह उठता है कि क्या इस तरह के बयानों को भारत सुनता रहेगा। 

SC ने बाबरी मस्जिद में फैसला सुनाने वाले जज की इस याचिका को किया खारिज

बता दें राणा ने फ्रांस में 16 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले (France Attack) को सही ठहराते हुए कहा था, “हमला करने वाले की जगह मैं होता तो भी ऐसा ही करता। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने के लिए मजबूर हो जाए। मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर हमलावर को कत्ल करने के लिए मजबूर किया गया। अगर कोई भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।”

इस विवादित बयान से शांति भंग (France Attack) की आशंका है और लोगों में आक्रोश है। दारोगा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले भी लखनऊ में सीएए के विरोध में चौक के घंटाघर में लम्बे समय तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान शायर मुनव्वर राणा की बेटियों के खिलाफ भी भड़काऊ बयानबाजी करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। शायर मुनव्वर राणा से पहले अलीगढ़ के एएमयू में छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने फ्रांस के राष्ट्रपति का सिर कलम करने का भड़काऊ भाषण दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस होने के बाद वहां पर केस दर्ज किया गया है।  

रामविलास पासवान की मौत में हुई साजिश! HAM ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

फ्रांस में क्या हुआ था?
पेरिस के पास कॉन्फ्लांस सेन्ट होनोरिन इलाके में एक टीचर ने पिछले महीने क्लास में पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून (France Attack) दिखाया था। इसके बाद हमलावर ने 16 अक्टूबर को टीचर की हत्या कर दी थी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस घटना को इस्लामी आतंकवाद करार दिया था। हमलावर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here