Lucknow: तीन तलाक पर कानून बनने के बावजूद तलाक देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लखनऊ में एक महिला (Dowry News) को उसके ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि दहेज में कार न देने की वजह से उसके पति ने उसे तीन तलाक (Triple Talaq) दे दिया। जिसके बाद महिला ने हसनगंज कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है।
नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या! खून से लथपथ मिली लाश…
दरअसल, महिला ने आरोप लगाया कि, उसकी शादी 20 अप्रैल 2016 को खदरा में हुई थी। निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले महिला से कार दहेज में मांग करने लगे। महिला के पिता की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से वह कार नहीं (Dowry News) दे सके। जिसके बाद ससुराल वाले महिला को तंग करने लगे। महिला के मुताबिक उसके साथ कई बार मारा-पीट भी की गई और देवर के साथ संबध बनाने का दबाव भी बनाया गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया।
ऐसा कैसे कर सकती है मां? हत्या के बाद बोली- बकरा काट दिया
महिला के पिता ने दामाद व ससुराल वालों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। 14 जनवरी को महिला दोबारा ससुराल पंहुची। बातचीत के दौरान पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद सोमवार को महिला ने हसनगंज कोतवाली पहुंचकर पति समेत छह लोगों के खिलाफ़ दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ समेंत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्राइम से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Crime News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.