शूटर दादी का कोरोना से हुआ निधन, मेरठ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

चंद्रो को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका निधन हो गया। शूटर दादी नाम से मशहूर थीं।

0
515
Chandro Toamr Death
चंद्रो को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका निधन हो गया। शूटर दादी नाम से मशहूर थीं।

Uttar Pradesh: यूपी के बागपत की रहने वाली शूटर दादी नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर (Chandro Toamr Death) की कोरोना से मौत हो गई। चंद्रो को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका निधन हो गया। 89 वर्षीय चंद्रो तोमर का पिछले कई दिनों से मेरठ के आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गई थीं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये दी थी। 

CM योगी की नई रणनीति, टीम-11 की जगह अब टीम-9 करेगी फैसला

बता दें चंद्रो तोमर (Chandro Toamr Death) फरवरी महीने में किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने की वजह से चर्चा में आई थीं। उन्‍होंने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, “किसान तो केवल किसान है अन्नदाता है। ना वो खालिस्तानी ना आतंकवादी हैं।” सोशल मीडिया पर तो शूटर दादी छा गई थीं। सोशल मीडिया पर उन्हें लोग याद कर रहे हैं और उनके निधन पर अफसोस जता रहे हैं।  

यूपी में वीकेंड Lockdown बढ़ाया गया, अब इतने दिन रहेगा बंद

अहम बात ये है कि बागपत में गांव के पुरुषों ने उनकी निशानेबाजी पर आपत्ति जतायी थी। लेकिन बेटों, बहुओं और पोते- पोतियों ने उनका पूरा साथ दिया। इसके बाद घर से निकलकर पास के रेंज में अभ्यास करने के लिए जाती थीं। शूटर दादी ने वरिष्ठ नागरिक वर्ग में कई पुरस्कार भी हासिल किये, जिनमें स्त्री शक्ति सम्मान भी शामिल है। 

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here