New Delhi: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Kisan Andolan) जारी है। इसी बीच सोमवार को कन्नौज में होने वाले किसान यात्रा के लिए जा रही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने उन्हें उनके निजी आवास पर नजरबंद (Akhilesh Yadav House Arrest) कर दिया है। इसके अलावा यात्रा में जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोक कर हिरासत में लिया गया।
Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav detained by Police. He was staging a sit-in protest after his vehicle was stopped by Police.
He was scheduled to visit Kannauj to stage a demonstration in support of farmers, agitating against Centre’s #FarmLaws https://t.co/GTdcnFTd3m pic.twitter.com/owIOmWReHb
— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2020
किसानों ने इस दिन को भारत बंद का आह्वान किया, कई राजनीतिक दलों ने दिया समर्थन
किसान यात्रा पर जाने से रोकने के बाद समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने अपने आवास पर नजरबंद रहने के कारण पास ही विक्रमादित्य मार्ग पर धरना दिया और मीडिया को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने आज सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क़दम-क़दम बढ़ाए जा, दंभ का सर झुकाए जाये जा, जंग है ज़मीन की, अपनी जान भी लगाए जा…, किसान-यात्रा में शामिल हों!’
क़दम-क़दम बढ़ाए जा, दंभ का सर झुकाए जा
ये जंग है ज़मीन की, अपनी जान भी लगाए जा‘किसान-यात्रा’ में शामिल हों! #नहीं_चाहिए_भाजपा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 7, 2020
वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि “सरकार अखिलेश यादव की कन्नोज यात्रा से डर गई है। भारतीय जनता पार्टी कमजोर है इसलिए लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने में लगी हुई है। केंद्र सरकार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav House Arrest) के संवैधानिक अधिकार की हत्या कर रही है।”
भारत बंद में शामिल नहीं होगा व्यापार संगठन, खुले रहेंगे बाजार-ट्रांसपोर्ट
मालूम हो कि अपनी मांग को लेकर अड़े किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया है। वहीं कई राजनीतिक दलों ने भी इस बंद को समर्थन किया है। इसी बीच व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के बड़े संगठन आल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने इस भारत बंद में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है।
राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.