UP Vidhansabha Chunav 2022: सरकार के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में चलेगी सपा की साईकिल

0
1501
UP Vidhansabha Chunav 2022
आज अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ प्रदेश में साईकिल यात्रा निकालेंगे।

UP Vidhansabha Chunav 2022: आज अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ प्रदेश में साईकिल यात्रा निकालेंगे। आपको बता दें कि, पूरे प्रदेश में आज समाजवादी पार्टी साईकिल यात्रा निकालेगी। बढ़ते अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर उत्पीड़न के खिलाफ समाजवादी पार्टी की ये यात्रा बीजेपी सरकार की नीतियों के विरुद्ध की जाएगी।

5 से 10 किलोमीटर चलेगी सपा की साईकिल

बीजेपी सराकार के खिलाफ अखिलेश की साईकिल 5-10 किलोमीटर तक चलेगी। समाजवादी पार्टी की यह साईकिल यात्रा जनेश्रर मिश्र की जयंती के दिन यानि आज के दिन होगी। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) को लेकर विपक्षों में चुनावी तैयारियां तेज हो गईं हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा की आज जनेश्रर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी पूर प्रदेश में साईकिल यात्रा निकालेगी। साथ ही अखिलेश ने लोगों से साईकिल यात्रा में हिस्सा बनने को भी कहा। उन्होंने लिखा कि, सपा की यह साईकिल यात्रा बढ़ते अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर उत्पीड़न को लेकर होगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, प्रदेश में अपराधियों के सामने पुलिस कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। साथ आज प्रदेश में जो अर्थव्यवस्था है। उसके चलते आम जनता बहुत परेशान हैं। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। साथ ही रसोई में खाद्य पदार्थों पर भी बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं। और बात करें पेट्रोल डीजल के भाव की तो उनके भाव तो आसमान छू रहे हैं। साथ ही अखिलेश ने भाजपा पर निशाना बनाते हुए कहा कि, बीजेपी सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। और बस हवा में ही बातें करती है। अखिलेश ने कहा कि, आज समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों के खिलाफ पूरे प्रदेशभर मे साईकिल यात्रा निकालेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here