Weather Alert: देश में मानसून का कहर, गुजरात में बाढ़ के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मानसून पूरे जोर पर है और अगले कुछ दिनों तक गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है और महाराष्ट्रके भी कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

0
1429
Monsoon 2020

New Delhi: देश में मानसून (Monsoon 2020) आने के साथ कई राज्यों में दिक्कत भी बढ़ गई है। गुजरात में जहां बाढ़ (Flood) जैसे हालात बनते जा रहे हैं तो वही महाराष्ट्र में रुक-रुककर हो रही बारिश (Monsoon 2020) ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। असम में अब पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने से बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। हालांकि बाढ़ की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई।

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से अलर्ट जारी

गुजरात के देवभूमि द्वारका बारिश (Monsoon) होने के एक दिन बाद क्षेत्र के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से उपजे हालत से निपटने के लिए सोमवार को नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) के एक दल को तैनात किया गया।

मानसून में बढ़ाएं इम्युनिटी, इन सुपर डाइट का करें इस्तेमाल

इसके अलावा महाराष्ट्र की बात करे तो मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में इन इलाकों में रुक-रुककर भारी बारिश हो सकती है। मुंबई के पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज़ मौसम केंद्र ने इस अवधि में 30.2 मिमी बारिश दर्ज की। दक्षिण मुंबई के कोलाबा मौसम केंद्र में इस दौरान 13.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

कोरोना से बचना है तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

असम में सोमवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार देखने को मिला। बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन की विभिन्न घटनाओं में 62 लोगों की मौत हुई है।

वही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई. दिल्ली में हलकी बारिश की वजह से पारा नीचे रहा। अगले कुछ दिनों में  राजधानी में और अधिक वर्षा होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here