BJP सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, लद गए चार 4 बीवी और 40 बच्चों के दिन !

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। साक्षी महाराज का ऐसा ही बयान अब वायरल हो रहा है

0
1324
BJP-MP-Sakshi-Maharaj

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। साक्षी महाराज राम मंदिर और तीन तलाक जैसे का मामलों पर अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। एक बार फिर वह ऐसे ही बयान की वजय से चर्चा में हैं।

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का एक बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई पदयात्रा में सांसद साक्षी महाराज ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 एक झटके में उखाड़ फेंका है। अब बारी जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता की है।

जनसभा में साक्षी महाराज ने कहा, चार बीवी और चालीस बच्चों के दिन अब लदने वाले हैं। अब हम दो और हमारे दो और सबके दो बच्चों वाली बात लागू होने का समय आ गया है। गौरतलब है कि भाजपा नेता आशुतोष शुक्ला ने उन्नाव में अचलगंज के लोहचा तिराहे से पदयात्रा निकाली थी। इसका नेतृत्व सांसद साक्षी महाराज ने किया।

जानकारी के अनुसार, लोहचा मोड़ पर हुई जनसभा में साक्षी महाराज ने कहा, राम मंदिर प्रकरण में देश का सर्वोच्च न्यायालय सुनवाई पूरी कर चुका है। तीन हफ्ते बाद फैसला आने वाला है। हम आश्वस्त हैं कि फैसला हमारे भगवान राम के पक्ष में आने वाला है। इसके बाद अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

गांधी पदयात्रा में संयोजक आशुतोष शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभानशंकर दीक्षित, सोनी अवस्थी, सिद्धार्थ दीक्षित, ब्रजेश वर्मा, रामनरेश, रामचंद्र गुप्ता, संदीप पांडेय व मुरारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here