CM पद की शपथ ग्रहण के बाद एक्शन मोड में हेमंत सोरेन, फौरन बुलाई कैबिनेट बैठक…

झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज कुछ घंटों बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड आ गए हैं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार दोपहर 2 बजे झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

0
1201
Hemant-Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज कुछ घंटों बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड आ गए हैं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार दोपहर 2 बजे झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सोरेन ने शपथ लेने के महज 3 घंटे में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 5 बजे बुलाई है। झारखंड के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

सोरेन कैबिनेट की इस बैठक के बाद पहले की तरह कैबिनेट सचिव प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। प्रेस ब्रीफिंग में कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देंगे। मालूम हो कि हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान किया गया था। समारोह में कांग्रेस के पूर्व कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की।

सोरेन के शपथग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। इसके अलावा सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी. राजा, डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन ने जीत दर्ज की है। अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हेमंत सोरेन इससे पहले 2013 में राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे।

हेमंत सोरेन दिसंबर 2014 तक इस पद पर रहे । साल 2014 में झारखंड में बीजेपी ने सरकार बनाई थी। हेमंत सोरेन नेता प्रतिपक्ष बने रहे थे। बता दें कि हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम व रामेश्वर उरांव और आरजेडी नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। रामेश्वर उरांव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here