झारखंड चुनाव: जवान ने किया आदिवासी महिला के साथ रेप, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत आज यानी कि शनिवार को 20 विधानसभा सीटों पर  मतदान हो रहा है।

0
1084
झारखंड चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत आज यानी कि शनिवार को 20 विधानसभा सीटों पर  मतदान हो रहा है। बता दें कि इस चरण में मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट भी शामिल है। दिलचस्प है कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से बीजेपी के ही बागी नेता सरयू राय रघुवरदास के खिलाफ के लड़ रहे हें। जहां से आदिवासी महिला के साथ रेप  की खबर है।

आदिवासी महिला के साथ रेप  

दरअसल, झारखंड के क बूथ में मतदान कराने गए जवान पर आदिवासी महिला के साथ रेप का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मतदान कराने के लिए आए एक जवान ने आदिवासी महिला के साथ रेप किया। इतना ही नहीं इस जवान ने उसे मारा और दांत से पीड़िता के जिस्म को काट डाला।

आरोपी जवान राजेंद्र सिंह मीणा ने इस घटना को गांव के ही एक शख्स के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस घटना के बाद आरोपी जवान और एक दूसरे शख्स को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं दूसरी ओर झारखंड के गुमला में सिसई विधानसभा के एक पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई है।

मतदान केंद्र में हुई फायरिंग-

जानकारी के अनुसार, सिसई के बीडीओ की गाड़ी पर भी फायरिंग की गई है। सिसई में बूथ नंबर 36 पर आरपीएफ की टीम तैनात कर दी गई है। इसके अलावा घटनास्थल पर CRPF  की टीम भेजी गई है।

9 बजे तक का मतदान प्रतिशत-

मालूम हो कि झारखंड में सुबह 9 बजे तक 13.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

झारखंड की 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 42,000 जवानों को दूसरे चरण के मतदान की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। नक्सली इलाके में स्थित मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालूबासा में उन्होंने अपना वोट डाला है। झारखंड में मतदान के दूसरे चरण के कुल 6,066 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें नक्सल प्रभावति इलाकों में स्थित 949 को संवेदनशील और 762 को सेंसिटिव घोषित किया गया है।

झारखंड चुनाव आयोग के अनुसार, सुरक्षा कारणों की वजह से 101 पोलिंग स्टेशनों की जगह बदली गई है। इन इलाकों में 3 बजे तक वोटिंग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here