Himachal Pradesh Cloud Burst: धर्मशाला के पर्यटन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई।देखते ही देखते एक छोटे स नाले ने नदी का रूप ले लिया।इस नाले में उफान आने से तेज धारा में कई वाहन बह गए।
#WATCH | Manjhi River rages after heavy rainfall near Dharamshala. #HimachalPradesh pic.twitter.com/SvXhs1kKMS
— ANI (@ANI) July 12, 2021
Read Also: टेरर फंडिंग पर NIA की नकेल, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में सोमवार को बादल फटने की एक घटना के बाद जल त्रासदी जैसी स्थिति बन गई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज के भागसूनाग प्रपात के पास बादल फटा (Himachal Pradesh Cloud Burst) तो यहां के एक नाले में तेजी से पानी का जलस्तर बढ़ गया। कुछ ही देर में नाले का पानी किसी नदी की तरह यहां की पार्किंग में बहने लगा और कई वाहन इसमें बह गए। बाढ़ जैसी स्थितियों को देखते हुए धर्मशाला के प्रशासन ने यहां पर अलर्ट जारी कर रखा है। सड़क पर चारों तरफ तबाही ही तबाही नजर आई। इससे जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है।
#WATCH Flash flood in Bhagsu Nag, Dharamshala due to heavy rainfall. #HimachalPradesh
(Video credit: SHO Mcleodganj Vipin Chaudhary) pic.twitter.com/SaFjg1MTl4— ANI (@ANI) July 12, 2021
Read Also: बिजली गिरने से यूपी में 30 की मौत, कई लोग घायल…सीएम ने मुआवजा देने का दिया निर्देश
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने (Himachal Pradesh Cloud Burst) से लोगों अफरा-तफरी मच गयी। सड़क पर चारों तरफ तबाही ही तबाही नजर आई। इससे जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों में रविवार को हुई बारिश से खुशी नजर आई। हिमाचल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। देखते ही देखते बारिश ने तबाही का रुप ले लिया।
Read more articles on State News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.