Earthquake Warning App: भारत में लॉन्च हुआ भूकंप अलर्ट ऐप, उत्तराखंड से हुई शुरुआत

0
692
Earthquake Warning App
भारत में पहली बार भूकंप अलर्ट ऐप को लॉन्च किया गया है।

Earthquake Warning App: भारत में पहली बार भूकंप अलर्ट ऐप को लॉन्च किया गया है। इससे पहले इस ऐप को जापान, मेक्सिको और यूएस में लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत में पहली बार इस ऐप की शुरुआत होने जा रही है। भारत में सबसे पहले इस ऐप की शुरुआत उत्तराखंड से की जा रही है।  

भूकंप आने से पहले ही कर देगा अलर्ट

उत्तराखंड में लॉन्च हुए इस ऐप के जरिए भूकंप आने से पहले ही उसकी चेतावनी मिल जाएगी। बता दें कि, बुधवार को उत्तराखंड में इस भूकंप अलर्ट ऐप (Earthquake Warning App) को लॉन्च किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, कि भारत में पहली बार इस ऐप की शुरुआत सबसे पहले उत्तराखंड में की जा रही है। यह ऐप भूकंप आने से पहले ही लोगो को अलर्ट कर देगा। इस ऐप का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षाओं को मजबूत बनाना है। 

पुष्कर सिंह धामी ने द्वारा भूकंप अलर्ट ऐप की शुरुआत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में इस ऐप का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड भूकंप अलर्ट ऐप लॉन्च करने वाला पहला राज्य है। ये भूकंप से पहले ही लोगों को  चेतावनी दे देगा। बता दें कि, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-रुड़की ने इस नये ऐप को उत्तराखंड विकसित किया गया है। साथ ही आईआईटी रुड़की ने एक बयान में कहा, “यह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह भूकंप अलर्ट के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए देश का पहला आवेदन है।

जानिए इसके फायदे

उत्तराखंड में लॉन्च किये गये इस ऐप के जरिए हमें भूकंप आने से पहले ही अलर्ट मिल जाएगा। रुड़की के प्रोफेसर कमल के अनुसार, ये ऐप कुछ ही सेकंड में चेतावनी जारी कर देगा। यह इस बात पर निर्भर करता है कि भूकंप केंद्र के कितना करीब है। जैसे एक पहाड़ी जिले में भूकंप के दौरान, देहरादून में लोगों को खाली करने के लिए लगभग 15 सेकंड का समय मिल जाएगा।

Read Also: उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एसओपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here