शीतलहर की चपेट में दिल्ली, जानें बाकी राज्यों का हाल

पहाड़ों में बर्फबारी Weather Update बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से दिल्ली और आसपास के राज्यों में शीतलहर शुरु हो गई है।

0
763
Weather Update Today
मौसम फिर बदलेगा करवट, ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं...

New Delhi: पहाड़ों में बर्फबारी (Weather Update News) बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से दिल्ली और आसपास के राज्यों में शीतलहर शुरु हो गई है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर बात की जाए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की तो तापमान शून्य पर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक दिल्ली शीतलहर (Weather Update News) की चपेट में रहेगा। 

दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

बता दें हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कुछ दिनों से शीतलहर (Weather Update News) जारी है। जबकि दोनों राज्यों में हिसार के अलावा नारनौल, अमृतसर और चंडीगढ़ समेत कई जगाहों पर मंगलवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। हिसार में तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

वहीं अमृतसर में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई नही दे रहा। हरियाणा के नारनौल में भी तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के करनाल, सिरसा, रोहतक और अंबाला में तापमान क्रमश: 2.6 डिग्री सेल्सियस, 2.5 डिग्री सेल्सियस, 2.6 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

UP के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ, क्या आपके खाते में आई राशि?

शीतलहर का असर सिर्फ (Weather Update News) दिल्ली, हरियाणा या पंजाब में ही नहीं पड़ा, मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला है। राज्य के 70% इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल समेत 17 जिलों में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। राजधानी में मंगलवार को दिन का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री नीचे था। इंदौर और धार में सीवियर कोल्ड वॉर देखने को मिला। 

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here