दिल्ली में बढ़ी ठंड, टूटा पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड

राजाधानी दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ ठंड भी परेशानी का सबब बन गई है। लोगों का घर से बाहर निकलाना मुश्किल हो गया है।

0
1020
Delhi Weather Update
दिल्ली में बढ़ी ठंड, टूटा पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड

New Delhi: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वहीं राजाधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) की बात करें तो यहां प्रदूषण (Air Pollution) के साथ-साथ ठंड भी परेशानी का सबब बन गई है। लोगों का घर से बाहर निकलाना मुश्किल हो गया है।

राजधानी में कोरोना का कहर, लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मौत

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच आईएमडी के मुताबिक, रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा है। दिल्ली में (Delhi Weather Update) आलम यह है कि शरीर को गर्म रखने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है।

आईएमडी (IMD) के मुताबिक, आने वाले समय में दिल्ली में तापमान में और गिरावट आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान कोहरे और धुंध के साथ-साथ आसमान में बादल भी छाए हुए रह सकते है।

दिल्ली में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 24 घंटे में 118 लोगों की हुई मौत

राजधानी में पिछले साल की ठंड की बात करें तो दिल्ली में नवंबर के महीने में 2109 में 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। नवंबर के महीने में अब तक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर, 1938 को दर्ज किया गया था। उस समय 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here