खुशखबरी! Bird Flu के बीच दिल्ली में फिर से बिकेगा चिकन, सीएम ने दिया आदेश

दिल्ली के बाजारों में अब फिर से चिकन बिक सकेगा। मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल ने चिकन पर रोक लगाने वाला आदेश वापस ले लिया है।

0
915
Kejriwal Government
केजरीवाल सरकार 6 शहीद कर्मियों के परिवारों को देगी 1 करोड़ रुपये की मदद

New Delhi: बर्ड फ्लू की दहशत के बीच दिल्ली वालों (Bird Flu News Delhi) के लिए खुशख़बरी आई है। दिल्ली के बाजारों में अब फिर से चिकन बिक सकेगा। मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चिकन पर रोक लगाने वाला आदेश वापस ले लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है।

दिल्ली के सीएम ने ट्वीट कर बताया कि “पोल्ट्री बाजारों से लिए गए नमूनों का बर्ड फ्लू टेस्ट (Bird Flu News Delhi) निगेटिव रहा है। मैंने पोल्ट्री मार्केट को खोलने और चिकन के व्यापार और आयात को प्रतिबंधित करने के आदेश वापस लेने का निर्देश दिया है।”

दरअसल, दिल्ली में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले पैकेटबंद ‘चिकन’ (Chicken) की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था। बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी मुर्गा मंड़ी गाजीपुर है। जहां से दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में मुर्गों की सप्लाई की जाती है।

Bird Flu के प्रकोप के बीच खाना है चिकन और अंडा तो अपनाएं ये तरीका…

दिल्ली के पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department Delhi) के अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि बुधवार को 104 नमूनों के परिणाम आए हैं। इनमें 100 नमूने गाजीपुर मंडी में 35 पोल्ट्री पक्षियों के थे। सभी नमूनों के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। आगे उन्होंने कहा कि, बगुलों के चार नमूने हस्तसाल पार्क से लिए गए थे और इनमें संक्रमण की पुष्टि होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ये नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला से भोपाल भेजे गए हैं।

देशभर में बर्ड फ्लू की दहशत, जानें सरकार ने क्या कहा?

बता दें कि बर्ड फ्लू (Bird Flu) के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई झीलों और पार्कों को बंद करने का आदेश दिया था। जिनमें हौज खास, द्वारका सेक्टर 9 और हस्तसाल के तीन मनोरंजन पार्क और संजय झील बंद कर दिए गए थे। वहीं शहर के तीनों नगर निगमों (NDMC) ने बुधवार को मांस पर प्रतिबंध का पालन करने में विफल रहने पर रेस्तरां और मांस की दुकानों पर लाइसेंस रद्द करने की सख्त चेतावनी दी थी।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here