नोएडा में वेक्सीन की किल्लत से परेशान लोग, स्वास्थ्य विभाग पर जताई नाराजगी

0
530
Corona Vaccination
नोएडा में को वेक्सीन की मारामारी का सामना करना पड़ रहा है।

Corona Vaccination: नोएडा में वेक्सीनेशन अभियान फेल होते नजर रहा है। बीते कुछ दिनों से लोगों को वेक्सीन की मारामारी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है की वेक्सीन की कमी होने के कारण टीकाकरण अभियान धीमा पड़ रहा है। जल्द ही वेक्सीन की यह समस्या खत्म हो जाएगी।

Read Also: जनता दरबार कार्यक्रम में CM Yogi Adityanath ने सुनी लोगों की फरियाद

गौतम बुद्ध नगर सहित गाज़ियाबाद में बीते 15 दिनों से वेक्सीन (Corona Vaccination) की मारामारी हो रही है। बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ जिले के करीब 40 सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। रोज 7 से 8 हजार टीके लगाए जा रहे हैं। बीते 15 दिनों से वेक्सीन की कमी हो रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

स्लॉट बुक करने पर भी नहीं लगी वेक्सीन-

वेक्सीन की कमी के चलते स्लॉट बुक करने पर भी वेक्सीन नहीं लग पा रही। लोगों का कहना है कि, स्लॉट बुक कराकर पहुंचने वाले लोगों को भी लौटाया जा रहा है। नवादा निवासी एक युवक ने बताया कि, वह निजी संस्थान में नौकरी करता हैं। संस्थान ने उसको बोला है कि इस सप्ताह टीका नहीं लगवाया तो काम छोड़ना पड़ेगा। परेशानी की बात तो यह है कि, बिना स्लॉट के वेक्सीन नहीं लग रही और स्लॉट बुक भी नहीं हो पा रही हैं। ऐसी स्थिति में नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

Read Also: 3 दिन के लखनऊ दौरे पर प्रियंका गांधी, ‘लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने आए हैं’

इसी तरह और भी लोगों ने वेक्सीन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर भड़क गये अधिकारियों ने बताया कि, टीकाकरण अभियान को वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति होने के बाद ही चलाया जाएगा। उम्मीद है लोगों की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।

जिले में अब तक इतने लोगों को लग चुकी वेक्सीन-

बता दें कि नोएडा में अब तक 14,24,655 लोगों को वेक्सीन लगाई जा चुकी है। वेक्सीन की पहली डोज में 11,90,891 लोग शामिल हुए। साथ ही दूसरी डोज में 2,33,764 लोगों ने टीका लगवाया। 18 से 44 साल के 8,53,591 और 45 से 60 साल के 3,53,025 के अलावा 60 साल से अधिक आयु के 2,18,039 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here