बिहार के ये जाने-माने चेहरे जिन्हें जनता ने बुरी तरह नकारा…

कल देर रात बिहार की जनता ने अपना फैसला सुना दिया। एक बार फिर एनडीए को बिहार की जनता ने शासन करने का मौका दिया।

0
817
Bihar Election 2020

Patna: मंगलवार देर रात बिहार की जनता ने अपना फैसला सुना दिया (Bihar Election 2020) एक बार फिर एनडीए को बिहार की जनता ने शासन करने का मौका दिया। मंगलवार देर रात तक चले 243 सीटों के लिए हुई मतगणना में (Bihar Result) एनडीए को 125 सीटें मिली हैं। ये बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। आपको बता दे 243 में से 122 सीट बिहार में सरकार बनाने के लिए अनिवार्य है। वहीं महागठबनधं 110 सीट जीतकर दुसरी बड़ी पार्टी बनकर सामने आई हैं।

बिहार में NDA का राज बरकरार, जानें किसे मिली कितनी सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) में इस बार कई ऐसे चेहरे हार गए, जो शुरुवात से काफी चर्चा में थे। आपको इन चेहरों के बारे में बताते हैं। बांकीपुर बिहार की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक थी। जहां से कांग्रेस नेता और मशहूर बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतारा गया लेकिन वो सफल नहीं रहे और (Congress Party) 39 हजार 36 वोटों से हार गए। बीजेपी के नितिन नवीन 83068 वोट के साथ चुनाव जीत गए। कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा को कुल 44032 वोट मिले।

इसके अलावा अखबार के पन्नो पर खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित कर सुर्खियों में आईं प्लूरल्स पार्टी (Plurals Party) की पुष्पम प्रिया चौधरी को दोनो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। पुष्पम ने दो सीट बांकीपुर और बिस्फी से चुनाव लड़ा था। बिस्फी में पुष्पम प्रिया को नोटा से भी कम यानी सिर्फ 1509 वोट मिले। वहीं बांकीपुर सीट पर पुष्पम को 5189 वोट मिले। वहीं आरजेडी की स्टार प्रचारक और काफी महत्वपूर्ण चेहरा बिहार के बाहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद 19,679 वोटों से चुनाव हार गई हैं। सहरसा सीट से लवली आनंद के पक्ष में 83,859 वोट गिरे और बीजेपी के आलोक रंजन कुल 1,03,538 वोट मिले।

बिहार चुनाव के बीच दरभंगा को बड़ी सौगात, शुरू हुई फ्लाइट सेवा

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला भी चुनाव (Bihar Vidhan sabha Chunav) हार गई हैं। बता दे उन्होंने हाल ही में कांग्रेस ज्वॉइन किया था। कांग्रेस ने उन्हें बिहारीगंज सीट से टिकट दिया था। सुभाषिनी बुंदेला को बिहारीगंज में 62,820 लोगों ने वोट दिया और जेडीयू प्रत्याशी निरंजन कुमार मेहता से वो चुनाव हार गई। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ने वाले पप्पू यादव को कुल 26,462 वोट मिले और इस सीट पर आरजेडी के चंद्रशेखर ने जीत दर्ज किया। पप्पू यादव तिसरे स्थान पर रहे।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here