उमेश यादव के छक्के देख कोहली भी रह गए हैरान, गेंदबाज ने बना डाला ये रिकॉर्ड…

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन उमेश यादव ने अपने का ऐसा कारनामा दिखाया कि कप्तान विराट कोहली हैरान रह गए।

0
1161
उमेस यादव

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन उमेश यादव ने अपने का ऐसा कारनामा दिखाया कि कप्तान विराट कोहली हैरान रह गए। दरअसल, भारत की पहली पारी के में उमेश 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, उन्होंने 10 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली। दिलचस्प ये है कि तेज गेंदबाज ने इस पारी में अपने बल्ले से 5 गगनचुंबी छक्के भी जड़े।

उमेश यादव के इन छक्कों पर विराट कोहली ने जमकर आनंद लिया। वह काफी हैरानी से इस कारनामे को देक रहे थे। यादव ने 310 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए, जो कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है, जिसने कम से कम दस गेंदों का सामना किया है।

गौरतलब है कि उमेश यादव से पहले कोई भी खिलाड़ी दस गेंद खेलने के बाद इतने रन नहीं बना पाया है। उमेश यादव ने अपने सभी छक्के जॉर्ड लिंडे के खिलाफ लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

गौरतलब है कि 10 गेंदों में धुआंधार 31 रन बनाते हुए उमेश ने पांच छक्के उड़ाए। तेज गेंदबाज उमेस ने अपनी इस पारी में सिर्फ एक सिंगल रन लिया। उमेश ने लिंडे की 8 और डेन पीट की दो गेंदों का सामना किया, इसमें पीट की गेंद पर केवल 1 रन बना, जबकि बाकी 30 रन लिंडे की गेंदों में निकाले।

इसे भी पढ़े: IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गरजा ‘हिटमैन’ का बल्ला, कुछ यूं रचा इतिहास

उल्लेखनीय है कि रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर पारी घोषित की।

वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट गंवा कर 9 रन बनाए हैं। दूसरे दिन चाय के बाद का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया।

बता दें कि दूसरे दिन खेल रोके जाने के समय तक कप्तान फाफ डु प्लेसिस (1), जुबैर हमजा बिना खाता खोले क्रीज पर नाबाद हैं। डीन एल्गर खाता खोले बिना आउट हो गए। क्विंटन डि कॉक ने चार रनों का बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी, उमेश यादव ने एक-एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका अभी भारत के स्कोर से 488 रन पीछे है, आठ विकेट बचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here