सौरव गांगुली बने नए BCCI अध्यक्ष, धोनी के संन्यास पर कही ये बात…

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)  के अध्यक्ष को रूप में जिम्मेदारी संभाली है। सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

0
1268
BCCI President- Saurabh Ganguly

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)  के अध्यक्ष को रूप में जिम्मेदारी संभाली है। सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली से महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट और टीम में उनके रोल को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, धोनी भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और जबतक मैं हूं तो हर प्लेयर का सम्मान किया जाएगा। सौरव गांगुली ने कहा कि जो चैम्पियन होते हैं, वह जल्द खत्म नहीं होते हैं।

सौरव गांगुली से दूसरा सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के मसले पर टीम मैनेजमेंट या सेलेक्टर्स से बात की है। इस सवाल का जवाब देते हुए सौरव गांगुली ने कहा, जब मैं टीम से बाहर गया था तो भी इस तरह की बातें होती थीं, लेकिन मैंने वापसी की। महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट के बहुत बड़े प्लेयर हैं। अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखेंगे तो सिर्फ तारीफ ही निकलती है।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर गांगुली ने कहा, इस पर हम कोई फैसला नहीं करेंगे, ना ही मैनेजमेंट की ओर से उनपर कोई दबाव बनाया जाएगा। रिटायरमेंट पर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को ही फैसला करना होगा। सौरव गांगुली ने कहा, जबतक मैं हूं तबतक हर क्रिकेटर का सम्मान होगा। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, उनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ से आराम दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डकप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी की ओर से या फिर टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई बयान नहीं आया है। रांची टेस्ट खत्म होने के बाद धोनी टीम इंडिया के साथ ड्रेसिंग रूम में दिखे थे। कोच रवि शास्त्री ने भी एम एस धोनी के साथ तस्वीर ट्वीट की थी।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली निर्विरोध रूप से BCCI के अध्यक्ष बने हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव ने कहा, उनकी अभी कप्तान विराट कोहली से बात नहीं हुई है, लेकिन वह उनसे जल्द मुलाकात करेंगे। गांगुली ने कहा, विराट कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे अहम व्यक्ति हैं, ऐसे में आने वाले समय में भी उनका रोल बड़ा होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here