आईपीएल में आज CSKvsRR, बना सकते है ये रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब धोनी मैदान पर उतरेंगे तो वह छक्कों का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

0
755
CSKvsRR
आईपीएल में आज CSKvsRR, बन सकते है ये रिकॉर्ड

Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का चौथा मैच (CSKvsRR) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आज शारजाह में खेला जाना है। सीएसके का यह इस सीजन का दूसरा मैच होगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच खेलने उतरेगा। सीएसके ने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलने उतरे थे। धोनी (MS Dhoni) ने ओपनिंग मैच में भी दो बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे और अब इस मैच से पहले तीन बड़े माइलस्टोन हैं, जो वो हासिल कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के साथ दिखे अर्जुन तेंदुलकर, फैन्स ने कहा ‘नेपोटिज्म’

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने तीन आईपीएल खिताब जीते हैं और उनको दुनिया के बेस्ट कप्तानों में शुमार किया जाता है। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब धोनी मैदान पर उतरेंगे तो वह छक्कों का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। धोनी के खाते में अभी 295 आईपीएल छक्के हैं, वह 300 के आंकड़े से महज पांच छक्के दूर हैं, धोनी के अलावा महज दो भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा के खाते में 361 छक्के हैं, जबकि सुरेश रैना 311 छक्के लगा चुके हैं।

CPL Final 2020: त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, शाहरुख खान ने ऐसे मनाया जश्न

धोनी 100 आईपीएल कैच (फील्डर और विकेटकीपर मिलाकर) ले चुके हैं, अगर वो इस मैच में तीन कैच और ले लेते हैं तो सुरेश रैना से आगे निकल जाएंगे। रैना के खाते में 102 आईपीएल कैच हैं। इस मामले में धोनी दिनेश कार्तिक से पीछे रह जाएंगे। विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने 96 कैच लिए हैं, चार कैच लेते ही वो विकेटकीपर के तौर पर 100 कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। दिनेश कार्तिक के खाते में विकेटकीपर के तौर पर 101 कैच हैं। धोनी ने 191 आईपीएल मैचों में 42.21 की औसत से 4432 रन बनाए हैं और वो 4500 के आंकड़े से महज 68 रन दूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here