India Vs South Africa T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला आज, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें पूरी रिपोर्ट

0
480

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत रविवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल (Mulayam Singh Yadav Admit In Medanta) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। उन्हें ICU-5 में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह के परिवार के सभी लोग मौजूद बताए जा रहे हैं।

अखिलेश दिल्ली रवाना

बता दे कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले बीजेपी नेता और मुलायम सिंह के बेटे की पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) भी मेदांता अस्पताल के लिए रवाना हो चुकी है। अभी मुलायम सिंह के साथ परिवार के कुछ लोग मौजूद है।

काफी दिनों से चल रहा है स्वास्थ्य खराब

बता दे कि, डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पिछले काफी समय से मुलायम सिंह का स्वास्थ्य खराब है। वह पहले भी कई बार मेदांता अस्पताल पहुंच चुके हैं। मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

शिवपाल यादव भी दिल्ली के लिए निकले

बताया जा रहा है कि, शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) भी मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। दरअसल, मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती हैं। उन्हें रूम से ICU में शिफ्ट किया गया है।

बता दे कि, कुछ दिनों पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रुटीन चेकअप के बाद यूरिन इंफेक्शन (Urine Infection) के चलते उन्हें गुरुग्राम को मेदातां में भर्ती किया गया था। हालांकि मुलायम सिंह यादव को कई बार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here