CWG 2022: पाकिस्तान को भारत की शिकश्त, नवीन कुमार ने भारत के लिए जीता गोल्ड

0
247
Naveen Kumar Wins Gold
Naveen Kumar Wins Gold

Naveen Kumar Wins Gold: बर्मिंघम में चल रहे Commonwealth Games 2022 में भारत का डंका बज रहा है। कुश्ती के मैदान में भारतीय पहलवान शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीत रहे हैं। भारत के पहलवान नवीन कुमार ने फ्रीस्टाइल 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर करारी शिकश्त दी है। नवीन कुमार ने पाकिस्तान के पहलवान को 9-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही कुश्ती में भारत के खाते में छठा गोल्ड (Naveen Kumar Wins Gold) मेडल आया है। जबकि नवीन कुमार की जीत के साथ ही Commonwealth Games 2022 में भारत की झोली में कुल 12वां स्वर्ण पदक आया है। नवीन कुमार से पहले रवि दहिया और विनेश फोगाट ने अलग अलग वेट कैटेगरी में भारत के लिए गोल्ड जीता।

विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड

भारत की सीनियर पहलवान विनेश फोगाट ने Commonwealth Games में भारत के लिए तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को 4-0 से हराया। उन्होंने साल 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

रवि दहिया ने जीता गोल्ड

भारत के स्टार पहलवान रवि कुमार दहिया ने Commonwealth Games में पहली बार मेडल जीता है। इस पहली जीत में उन्होंने स्वर्ण पदक को अपने नाम किया है। पहलवान रवि दहिया ने फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया और भारत के लिए कुश्ती में चौथा गोल्ड मेडल जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here