खेल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

खेल दिवस के खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और देश में खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए लगातार प्रयास करने की बात भी कही।

0
1187
PM CARES FUND
PM CARES FUND: केवल 5 दिन में मिले इतने करोड़ रुपये, विदेशों से भी लोगों ने दिया योगदान

New Delhi: भारत में हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस (National Sports Day 2020) के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन भारत को हॉकी में कई गोल्ड मेडल दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है वहीं इस दिन हर साल नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड भी दिए जाते हैं। जिनमें राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल है।

सुरेश रैना ने IPL 2020 खेलने से किया इंकार, वापस लौटे भारत

इस खास मौके पर (National Sports Day 2020)  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों को बधाई दी और देश में खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए लगातार प्रयास करने की बात भी कही। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर लिखा, “भारत सरकार खेल को लोकप्रिय बनाने और भारत में खेल प्रतिभाओं को समर्थन देने के लिए कई प्रयास कर रही है। मैं सभी से खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं। ऐसा करने के कई फायदे हैं। हर कोई खुश और स्वस्थ हो सकता है!”

इसके अलावा पीएम ने कहा, ‘आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी हॉकी स्टिक का जादू को देश कभी भूल नहीं सकते। आज हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिए गए शानदार समर्थन की सराहना करने का भी दिन है। राष्ट्रीय खेल दिवस उन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है, जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हमारे राष्ट्र को गर्व करने का अवसर दिया है.’

इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा समते महिला रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और 2016 के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थांगावेलु को सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here