मोदी ने लिखा धोनी को पत्र, कहा आपके संन्यास से भारतीय निराश

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोनी को एक खत लिखकर बधाई दी है।

0
894
Modi Letter To Dhoni
मोदी ने लिखा धोनी को पत्र, कहा आपके संन्यास से भारतीय निराश

New Delhi: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने शनिवार 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने धोनी को एक (Modi Letter To Dhoni) खत लिखकर बधाई दी है। धोनी ने इस खत के जवाब में पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की ही भूख होती है। वे चाहते हैं कि उनकी कड़ी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें और उसकी तारीफ करें। शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपकी ओर से मिली प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए।” वहीं पीएम मोदी ने धोनी के नाम इस चिट्ठी में लिखा (Modi Letter To Dhoni) कि आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम तय नहीं करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं।

शोएब अख्तर का बड़ा बयान धोनी के रिटायरमेंट पर कही ये बात

पीएम मोदी ने धोनी को लिखा, ’15 अगस्त को आपने अपने सादे अंदाज में एक छोटा वीडियो साझा किया जो पूरे देश में एक लंबी और जुनूनी बहस के लिए काफी था। 130 करोड़ भारतीय निराश हैं लेकिन साथ ही जो आपने पिछले डेढ़ दशक में भारत के लिए किया उसके लिए आपके आभारी भी हैं।’

इसके अलावा पीएम ने लिखा, “आप एक छोटे से शहर से निकलकर आए और देश की पहचान बन गए। आपकी सफलता ने देश के करोड़ों युवाओं को हिम्मत और प्रेरणा दी है। आप में नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की किस्मत उनका परिवार का नाम तय नहीं करता, बल्कि युवा खुद अपना मुकाम और नाम हासिल करते हैं। हम कहां से आए हैं, यह ज्यादा मायने नहीं रखता। आपने यही भावना दिखाकर कई युवाओं को प्रेरित किया है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here