क्रिकेट के मैदान में वापसी को तैयार धोनी, ये है प्लान

0
1029

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट के मैदान पर वापसी की खबरों की अटकलें साफ हो गई हैं। दरअसल, धोनी ने आईपीएल 2020 के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है। कहा जा रहा है कि धोनी आईपीएल की तैयारियों के लिए 29 फरवरी को चेन्नई पहुंच जाएंगे। आईपीएल के मैच 29 मार्च से शुरू हो रहे हैं।

भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले और चेन्नई की टीम को तीन बार विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी विश्वकप 2019 से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से ही ब्रेक पर हैं। कई इंटरव्यूज में उनकी वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ‘जनवरी तक मत पूछो।’

बता दें कि 16 जनवरी को BCCI ने धोनी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था। तब से ही उनके संन्यास को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इन अटकलों के बीच धोनी ने रांची में झारखंड के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। तब से ही उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here